फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किरौड़ा नाले की बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी शुरू, प्रशासन अलर्ट

Mon, 14 Jul 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। किरौड़ा नाले की बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। एसडीएम आकाश जोशी ने राजस्व और वन विभाग की टीम के साथ नाले का संयुक्त निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में किरौड़ा नाले का रुख आबादी की ओर होने से उफान पर आते ही ककराली गेट, बोरा गोठ होकर घसियारामंडी शारदा घाट होते हुए वार्ड संख्या एक नगर की ओर मुड़ जाता है। इससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को चैनलाइजेशन कराने का निर्देश दिया था। सोमवार को एसडीएम जोशी ने नाले का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बताया कि नाले के सुरक्षात्मक कार्य, चैनलाइजेशन और आरबीएम उठान के दृष्टिगत संयुक्त सर्वे किया गया। निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। नाले से बाढ़ से बचाव के लिए ठोस कार्य किए जा रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान डिप्टी रेंजर संतोष भंडारी, आरक्षी निकिता गैरोला, नेहा राणा, बलदेव सिंह, विक्रम चंद, कौशल कश्यप, सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, एई सतीश, जेई वसीम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें