फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ शिल्पी शुक्ला से छीना काम, दून संबद्ध

विज्ञापन
दून संबद्घ की गई डीएसओ शिल्पी शुक्ला। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत की डीएसओ (जिला पूर्ति अधिकारी) शिल्पी शुक्ला से काम छीन लिया है। उन्हें देहरादून खाद्य व नागरिक आयुक्त कार्यालय संबद्ध कर दिया गया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने यह कार्रवाई की है। उन पर लॉकडाउन के दौरान जिम्मेदारी से काम नहीं करने का आरोप लगा है। चंपावत के एसडीएम अनिल गर्ब्याल को डीएसओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि डीएसओ शुक्ला 22 मार्च से जारी लॉकडाउन में जिम्मेदारी से काम नहीं कर रही थी। साथ ही टीम वर्क की कमी के अलावा वह प्रशासन का अपेक्षित सहयोग भी नहीं कर रही थी। लॉकडाउन के दौरान दुकानों में जरूरी खाद्य सामग्री की उपलब्धता, अनिवार्य रूप से मूल्य सूची चस्पा करवाने के साथ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से जरूरी खाद्य सामग्री के वितरण करवाने का महत्वपूर्ण जिम्मा सीधे तौर पर डीएसओ का है। लेकिन हीलहवाली के चलते डीएम ने उनसे काम छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें