फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों की तर्ज पर एक माह का अतिरिक्त वेतन दें

Fri, 25 Sep 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संगठन (स्वास्थ्य विभाग) का अधिवेशन संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनवर सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा, कर्मचारी नेता जीवन चंद्र ओली और दीवान सिंह बिष्ट ने वाहन चालकों की तरह सालभर में एक माह का अतिरिक्त वेतन देने एवं पात्रता रखने वाले चतुर्थ कर्मियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नत करने की मांग की। साथ ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


अधिवेशन में पात्र चतुर्थ कर्मियों को लिपिकीय पदों के अलावा लैब तकनीशियन, फार्मेसिस्ट, एक्सरे तकनीशियन पदों पर पदोन्नति के लिए संघर्ष करने की बात कही गई। वरिष्ठ नेता विपिन कुमार, खीम सिंह बिष्ट सहित तमाम कर्मियों ने 500 रुपये मासिक धुलाई भत्ता, जोखिम भत्ता, वर्दी सुविधा देने की मांग उठाई। अधिवेशन में सूरज कुमार, किरन, ममता, राजीव लाल, चंदन राम, कमल सिंह, देवेंद्र कुमार, खिलानंद जोशी, संदीप वर्मा, निर्मल पांडेय, केएस फर्त्याल, राजेंद्र गिरि, संजय पाल आदि मौजूद थे।

विपिन जिलाध्यक्ष और खीम मंत्री चुने
दूसरे सत्र में संगठन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। विपिन कुमार को जिलाध्यक्ष और खीम सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से जिला मंत्री चुना गया। शिवदत्त जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ममता देवी महिला उपाध्यक्ष, निर्मल चंद्र पांडेय संयुक्त मंत्री, जीवन कुमार कोषाध्यक्ष, खड़क सिंह फर्त्याल और संदीप वर्मा प्रवक्ता बनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष एमएस नेगी, वरिष्ठ नेता जीवन चंद्र ओली और दिनेश लखेड़ा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें