फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौतड़ी में अवैध खनन में लिप्त तीन वाहन जब्त

Tue, 24 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
अवैध खनन में लिप्त वाहनों के ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। एसपी रामचंद्र राजगुरू के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों, अवैध खनन सामग्री के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। मंगलवार को पुलिस की एसओजी टीम और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में लोहाघाट थाने के तहत आने वाली बौतड़ी चौकी में अवैध तरीके से लाई जा रही खनन सामग्री से भरे तीन वाहनों को चालकों समेत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


 पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में खलबली मच गई। एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि मंगलवार को बौतड़ी में चलाए गए अभियान में अवैध खनन में लिप्त वाहन यूके 05सीए/1955 के साथ चालक होशियार सिंह निवासी मटेला पिथौरागढ़, वाहन यूके 05 सीए/0955 के चालक राम सिंह निवासी मदकोट, वाहन यूके 05 सीए/0915 के चालक प्रहलाद सिंह निवासी शैरा पिथौरागढ़ को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों का खनन एक्ट की धारा 3/57 में चालान काटा गया है। धरपकड़ अभियान में राजस्व उप निरीक्षक दीपक साही, अनीस अहमद, भुवन पांडेय, नवल किशोर, संजय दोसाद, सद्दाम हुसैन, प्रहलाद सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें