फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी टैक्सी चलाने वाले चालक को मिलेगा पांच हजार का पुरस्कार

Thu, 15 Feb 2018 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
वाहन चालकों से डीएल की छायाप्रति लेते टैक्सी यूनियन के संचालक ललित भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन की ओर से नशा न करने और अच्छी तरह से वाहन चलाने वाले टैक्सी चालक को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को टैक्सी यूनियन महासंघ की बैठक में अच्छे टैक्सी चालक को समारोह पूर्वक सम्मानित किए जाने का निर्णय भी लिया गया। महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने बताया कि जो भी चालक अच्छी तरह वाहन चलाएगा, किसी प्रकार का नशा नहीं करेगा, गति नियंत्रण में रखेगा और यातायात के नियमों का पालन करेगा उसे यूनियन महासंघ की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

महासंघ की ओर से प्रत्येक तीन माह में उत्कृष्ट चालकों को पुरस्कृत करने के साथ ही समारोह पूर्वक सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए यूनियन की ओर से एक समिति का गठन किया गया है। जो सभी टैक्सी चालकों के व्यवहार पर नजर रखेगी। बैठक में सभी चालकों को बताया गया कि अपने कागज सही रखें और निर्धारित सवारियां ही बैठाए तथा पीकर गाड़ी न चलाएं। इस मौके पर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी, सचिव गिरीश सिंह, प्रकाश सिंह, तारा दत्त, मनोहर सिंह, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमा की जा रही हैं चालकों के लाइसेंस की छाया प्रति
चंपावत। बीते सात फरवरी को स्वांला में हुए जीप हादसे में दस लोगों की मौत के बाद पुलिस के साथ ही टैक्सी यूनियन भी हरकत में आ गई है। यूनियन की ओर से सभी टैक्सी चालकों के लाइसेंस की छाया प्रतियां जमा करवाई जा रही हैं। यूनियन के ललित मोहन भट्ट ने बताया कि धौन-दियूरी, मंच-तामली, नरियालगांव -खेतीखान रोड पर चलने वाले कुछ वाहन चालकों के लाइसेंस की छाया प्रति अभी जमा नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें