लोहाघाट थाने में टैक्सी चालकों की बैठक लेकर निर्धारित किराया लेने के निर्देश देते एसओ मनीष खत्र?
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। कोरोना काल मेें टैक्सी चालकों की ओर से सवारियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर शनिवार को सभी थाना क्षेत्रों में टैक्सी चालकों और यूनियनों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें टैक्सी चालकों से निर्धारित मानकों के अनुसार ही किराया लेने की हिदायत दी गई।
सीओ ध्यान सिंह के अनुसार कोरोना काल में टैक्सी चालकों की ओर से यात्रियों से अधिक किराया वसूलने, टैक्सियों में निर्धारित संख्या से अधिक यात्री बैठाने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने संबंधी शिकायतें आ रही थी। इसको संज्ञान लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। यदि किसी टैक्सी चालक की ओर से निर्धारित सीमा से अधिक किराया वसूला जाता है, वाहन में निर्धारित सीमा से अधिक सवारियां बैठायी जाती है या वाहन में यात्रियों के बीच सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कराया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।