चंपावत। जिले के संकटग्रस्त ग्रामीण और शहरी इलाकों में पेयजल आपूर्ति के लिए विभागीय तैयारियों पूरी हो गई है। जल संस्थान ने इसके लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है।
जिले में गर्मियों में जल समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान ने वाहनों से पेयजल आपूर्ति की योजना बनाई है। वर्तमान में जल संस्थान पांच टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कर रहा है। गत वर्ष विभाग ने 32 वाहनों से पेयजल आपूर्ति की थी। गर्मियों में लोहाघाट शहर के साथ-साथ कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की दिक्कत होती है। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि गर्मियों में पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है। ताकि किसी भी प्रकार की ओर दिक्कत न हो। जरूरत पड़ी तो और और वाहन लगाए जाएंगे।