फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही लगातार गहराते पेयजल संकट के कारण लोगों की दिक्कतों में इजाफा हो गया है। पेयजल लाइनों के स्रोतों में गिरावट आने के साथ ही प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर में भी 50 फीसदी की गिरावट आ गई है। जिससे नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल को लेकर किल्लत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के छतार वार्ड में महज 10 से 15 मिनट के लिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिसमें लोगों को दो बाल्टियां भी नहीं भर पा रही हैं। पेयजल संकट से निपटने के लिए जल संस्थान की ओर से जहां टैंकरों और पिकअप वाहनों के जरिए विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कई कई किलोमीटर दूर से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विलाल यूनुस के अनुसार लंबे समय से बरसात नहीं होने के कारण पेयजल स्रोतों के जल स्तर में 50 ीसदी से अधिक की गिरावट आ गई है। जिस कारण योजनाओं में पर्याप्त पानी नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें