बाटना गाड़ में आया मलबा और निकलता वाहन। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़़ में बारिश का क्रम रुक-रुक कर जारी रहने से नदी नालों के जलस्तर में भी उतार चढ़ाव तेज हो गया है। बुधवार सुबह किरौड़ा नाले में हल्का पानी आया, जबकि बाटना गाड़ में मंगलवार रात आठ बजे पानी के साथ मलबा भी आ गया। वहां तैनात लोनिवि की जेसीबी ने तत्काल रात में ही मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया।
लोनिवि के जेई प्रकाश सिंह ने बताया कि करीब 9:30 बजे पूरी तरह से मलबा हटाया दिया था। रात में ही कंट्रोल रूम को यातायात बंद कराने के लिए सूचना दे दी थी। मेला अवधि खत्म होने के बाद वर्तमान में पूर्णागिरि मार्ग पर रात के समय यातायात कम है।
आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार किरौड़ा नाले में बुधवार सुबह हल्का पानी आया, लेकिन यातायात सुचारु रहा। बताया कि बाटना गाड़ में लोनिवि की जेसीबी को 24 घंंटे तैनात किया गया है। संवाद