फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल्थी के पास आया मलबा, दो घंटे बंद रहा एनएच

Sat, 16 Jul 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
खेतीखान में दीवार गिरने से खतरे की जद में आया मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बारिश से शनिवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर चल्थी-बेलखेत के बीच मलबा आने से दो घंटे से अधिक समय तक आवाजाही ठप रही। दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों में सैकड़ों यात्री मार्ग पर फंसे रहे। बारिश के चलते नदी-नाले भी उफान पर थे।
विज्ञापन


एनएच में चल्थी पुल से कुछ दूरी पर मलबा आने से सुबह करीब 7.30 बजे से मार्ग बाधित हो गया। चल्थी चौकी प्रभारी विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम और एनएच डिवीजन ने जेसीबी के जरिए 9.30 बजे बाद मार्ग खोला जा सका। इसके अलावा लोहघाट-पंचेश्वर, ककरालीगेठ-ठुलीगाड़ और एनएच से बाराकोट लिंक रोड भी तीन घंटे से अधिक बंद रही। वहीं बारिश से आए मलबे से चंपावत जिले के 11 संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि इन मार्गो को खोलने के लिए प्रयास किए गए हैं।

टूटी दीवार, खतरे की जद में आया मकान
लोहाघाट (चंपावत)। भारी वर्षा के चलते चांदमारी के राजेंद्र सिंह पुत्र भवान सिंह के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई है। खेतीखान के गोशनी गांव में सूरज बोहरा पुत्र जीत सिंह के आवासीय मकान की सुरक्षा दीवार गिर गई, जिस कारण मकान खतरे की जद में आ गया है। श्री बोहरा ने बताया कि उनके द्वारा इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें