फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नंदा-सुनंदा की डोला परिक्रमा आज

Sat, 10 Sep 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
मां नंदा-सुनंदा की डोला परिक्रमा आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां नंदाष्टमी मेले के चौथे दिन शनिवार को कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। मां नंदा-सुनंदा देवी के विशेष पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। रात  12 बजे तंत्रोत्क पूजन हुआ उसके बाद मां को भोग लगाया गया। इन धार्मिक अनुष्ठानों को पंडित गिरीश कलौनी, पंडित विनोद पांडेय और पंडित दीपक कुलेठा ने निभाया। भजन-कीर्तनों से यहां माहौल भक्तिमय हो गया है। मेले के आखिरी दिन रविवार को मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा की डोला परिक्रमा और मूर्ति विसर्जन होगा।
विज्ञापन



मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद दीपक तड़ागी उनकी धर्मपत्नी रीता तड़ागी, नरेश जोशी, शंकरनाथ रावल, लक्ष्मण सिंह यजमान थे। प्रकाश पटवा सहित तमाम देवडांगरों और मंदिर के महंत भैरव गिरि ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मेला धार्मिक कार्यक्रमों में विजय वर्मा,  पूरन पांडेय, प्रकाश पांडेय, शांति पटवा, हरिप्रिया पटवा, गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा सहित बड़ी संख्या में इलाके के भक्तगण शामिल थे। समिति के सचिव  विकास साह ने बताया कि दिनभर के धार्मिक कार्यक्रम निपटने के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही पांच दिनी मेले का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें