बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में माँ भगवती की डोला रथ यात्रा को मदिर की ओर ले जाते श्रद्धालु। सं
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के छह दिनी लड़ीधुरा महोत्सव देवी रथ के मंदिर परिक्रमा के बाद समापन हो गया है। देवी रथ यात्रा में हजारों लोगों ने मां का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का लड़ीधुरा मंदिर की आने का क्रम शुरू हो गया था।
शुक्रवार की रात को काकड़ और बाराकोट गांवों में देवी जागरण हुआ। शनिवार दोपहर बाद काकड़ और बाराकोट से देवी रथों ने लड़ीधुरा मंदिर की ओर प्रस्थान किया। दुर्गम खड़ी चढ़ाई पार करते हुए काकड गांव से पहला देवीरथ 2:33 बजे लड़ीधूरा मंदिर पहुंचा। 2:54 बजे बाराकोट से दूसरा देवीरथ लंबी कठिन दूरी पार कर लड़ीधुरा मंदिर पहुंचा।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, जगदीश अधिकारी, कृष्ण सिंह अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, राजेश अधिकारी, लोकमान अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, रितेश वर्मा, नंदाबल्लभ बगौली आदि ने सभी का स्वागत किया। संवाद