कोरोना वायरस के खतरों के बीच चंपावत जिला अस्पताल में सुरक्षा के बीच इलाज करतें डॉक्टर।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर अब स्वास्थ्य विभाग भी एहतियात बरत कर इलाज कर रहा है। जिला अस्पताल में सामान्य मरीजों के परीक्षण में भी पूरी सावधानी बरती जा रही है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि रविवार को 34 लोग सर्दी-जुकाम, खांसी व अन्य दिक्कतों से संबंधित मरीज आए। डॉक्टरों से पसर्नल प्रोटेक्शन किट पहन उपचार करने को कहा गया है। ब्यूरो
आशा वर्कर्स लड़ी गांव से गर्भवती महिला को परीक्षण के लिए लाई
चंपावत। कोरोना वायरस के खतरे से गांवों के स्तर पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी वर्कर्स के साथ आशा की हैं। रविवार को बाराकोट ब्लाक के दूर के गांव तल्ली लड़ी से एक आशा वर्कर्स माया तीन माह की गर्भवती महिला सोनिया देवी को जिला अस्पताल लाई और यहां महिला का परीक्षण कराने के साथ उसे जरूरी इलाज दिया। ब्यूरो
300 लीटर सैनिटाइजर दिया
चंपावत। 55 लाख रुपये की विधायक निधि देने के बाद अब जिले के दोनों विधायक कैलाश गहतोड़ी और पूरन सिंह फर्त्याल ने चारों (चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट व बनबसा) नगर निकायों को सैनिटाइज करने के लिए 300 लीटर सैनिटाइजर के लिए अपनी ओर से रकम दी है। 300 लीटर सैनिटाइजर से 90 हजार लीटर सैनिटाइजर तैयार किया जाएगा। बनबसा से लेकर घाट तक सभी शहरी क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। ब्यूरो