फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कुत्तों ने आठ राहगीरों को काटा

Fri, 24 Nov 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने बृहस्पतिवार को दो महिलाओं सहित आठ लोगों को काट लिया। इन कुत्तों ने दो बकरियों को भी निशाना बनाया। सभी लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गई है।
विज्ञापन

पाटी बाजार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दीपा, संदीप, पंकज, मीरा देवी, पान सिंह, कुंदन सिंह, मानस और दिनेश मेहता को काट लिया। पाटी अस्पताल के फार्मासिस्ट प्रकाश सिंह ने सभी लोगों को एआरवी लगाई।
पांच से अधिक कुत्तों ने दो बकरियों और एक पालतू कुत्ते पर भी हमला किया है। इससे चिंतित लोगों ने प्रशासन से इन कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। उधर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सती ने बताया कि पशु अस्पताल में पर्याप्त टीके उपलब्ध हैं। प्रभावित जानवरों की जांच कर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें