चंपावत मादली में चीर बंधन के बाद खड़ी होली का गायन करते होल्यार।
- फोटो : अमर उजाला
आंवला एकादशी के दिन चीर बंधन के साथ ही खड़ी होली गायन शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय के चाराल क्षेत्र में बुधवार को चीर बंधन किया गया। होल्यारों ने वेदांती होली के साथ खड़ी होली का गायन किया। ‘तुम सिद्धि करो महराज होलिन के दिन में’ और ‘तेरी तपस्या होय कुंवर भागीरथ गंगा ले आए’ के साथ होली का श्रीगणेश हुआ।
चाराल तल्लीहाट, मल्लीहाट, मादली, खर्ककार्की, मुड़ियानी, बाजरीकोट, डूंगरासेठी, चौकी, फूंगर, सिमल्टा, शक्तिपुरबूंगा में चीर बांधा गया। मादली में पुरोहित रमेश पुनेठा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चीर बंधन किया गया। मोहन सिंह खाती, विक्रम सिंह, रमेश सिंह, धर्म सिंह यजमान थे।
इस मौके पर तुम सिद्धि करो महराज होलिन के दिन में और तेरी तपस्या होय कुंवर भागीरथ गंगा ले आए आदि वेदांती होली का गायन किया गया। इस मौके पर दिनेश पांडेय, शंकर खाती, देब सिंह, रमेश पांडेय, कैलाश पांडेय, प्रकाश बरदोला, एनडी चिलकोटी, प्रहलाद सिंह बोहरा आदि मौजूद थे।