रोडवेज बस नहीं रोकने पर चंपावत में सड़क पर लेटा शराबी यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति के लिए रोडवेज बस का न रोकना महंगा पड़ा। बस में नहीं बिठाए जाने से नाराज यह व्यक्ति रोड पर ही लेट गया। सड़क के बीचोंबीच लेटने से कुछ देर आवाजाही पर भी असर पड़ा।
चंपावत के पास के एक गांव के व्यक्ति को कुछ दूरी पर जाना था। दारू के नशे में धुत्त इस व्यक्ति ने रोडवेज की एक बस को रुकने का संकेत किया। बस सवारी अधिक होने की वजह से नहीं रुकी। तो नशे में धुत्त यह व्यक्ति टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत मोटर स्टेशन के पास बीच रोड में लेट गया। लेटे-लेटे इस शराबी ने खासा हुड़दंग भी काटा। शराबी यात्री के रोड पर लेटने से वाहनों की आवाजाही कुछ देर प्रभावित रही। बाद में शराबी व्यक्ति के खुद ही सड़क से हटने से आवाजाही सुचारु हो सकी।
देवीधुरा के पास रोडवेज की बस हुई खराब
चंपावत। रुद्रपुर से देवीधुरा होते हुए लोहाघाट आ रही रोडवेज की एक बस बुधवार को देवीधुरा के पास खराब हो गई। बस में खामी आने से करीब 21 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक रोडवेज की लोहाघाट डिपो (यूके 07 पीए/2520) की रुद्रपुर से हल्द्वानी-देवीधुरा होते हुए लोहाघाट आ रही बस देवीधुरा के पास अचानक खराब हो गई। बस के चालक ने खामी की जानकारी तुरंत लोहाघाट डिपो को दी। लोहाघाट डिपो के सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा ने बताया कि बस को सेल्फ करने की रबर कट गई थी। जिसे लोहाघाट से भेजा गया। इसके बाद बस यात्रियों को लेकर वापस लोहाघाट आई।