फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करें : रावत

Fri, 06 Oct 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीएम नरेंद्र मोदी के अद्वैत आश्रम मायावती के संभावित दौरे के चलते मंडलायुक्त दीपक रावत ने छमनियां चौड़ स्टेडियम में तैयार किए जा रहे हेलीपैड, गलचौड़ा और अद्वैत आश्रम मायावती का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने लोनिवि की ओर से बनाए जा रहे हेलीपैड से गलचौड़ा संपर्क मार्ग और स्टेडियम के प्रशासनिक भवन में बनाए जा रहे सेफ हाउस निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
रावत ने गलचौड़ा से मायावती आश्रम तक लोनिवि और एनएच की ओर से सड़क पर किए जा रहे सुधारीकरण आदि कार्यों का भी देखा। मायावती आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर प्रबंधक स्वामी शुद्धिदानंद से जानकारी ली। उन्होंने बिजली-पानी व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने आवास, संचार आदि व्यवस्थाओं को लेकर डीएम नवनीत पांडेय से जानकारी ली। इस दौरान एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, एसडीएम आकाश जोशी आदि अधिकारी मौजूद थे।
अल्मोड़ा से आए कला छात्र कलाकृतियां बनाने में जुटे
लोहाघाट (चंपावत)। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा के छात्र स्टेडियम और अन्य स्थानों में रंगरोगन और कलाकृतियां बनाकर सौंदर्यीकरण के कार्य में जुटे हैं। आयुक्त रावत ने छात्र छात्राओं की ओर से बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की। संवाद

वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने तीन स्थानों में की ट्रायल लैंडिंग
लोहाघाट (चंपावत)। पीएम मोदी के लोहाघाट दौरे को लेकर सारी प्रशासनिक मशीनरी जुटी हुई है। लोहाघाट स्टेशन बाजार, मायावती छमनिया चौड़ स्टेडियम तक सड़कों के सौंदर्यीकरण के साथ निर्माण कार्य तेज गति से चल रहे हैं। शुक्रवार को वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने राजकीय पॉलीटेक्निक खेल मैदान, छमनियां स्टेडियम और जीआईसी खेल मैदान में ट्रायल लैंडिंग की।इस मौके पर एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीओ विपिन चंद्र पंत, अविनाश वर्मा, तहसीलदार विजय गोस्वामी, थानाध्यक्ष मनीष खत्री आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें