फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर फैक्ट्री जल्द शुरू करने को डीएम भेजेंगे पत्र

विज्ञापन
सिन्याड़ी की बीयर फैक्ट्री। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
यहां से 45 किमी दूर सिन्याड़ी में बीयर फैक्ट्री को जल्द शुरू करने के लिए डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय शासन को पत्र भेजेंगे। मंगलवार को डीएम ने फैक्ट्री का मुआयना कर उसे ठीकठाक हाल में पाया। कहा कि अगर कोई मामूली खामी हो तो आबकारी विभाग उसे जल्द दूर करवाए। पहाड़ की पहली बीयर फैक्ट्री शुरू होने से इलाके के फल उत्पादकों को सबसे अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी आरएल साह ने बताया कि सिन्याड़ी में बीयर फैक्ट्री के भवन और उपकरण लगाने का काम 2018 में ही पूरा कर लिया गया था। शासन स्तर से गठित तकनीकी टीम मशीनों सहित कई अन्य पहलुओं की जांच भी कर चुकी है। गोल्डन फन फूड्स एंड बीयरेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की बीयर फैक्ट्री में नाशपाती, माल्टा, संतरे, नींबू और सेब सहित पहाड़ के अन्य फलों से सालाना 1.08 लाख लीटर बीयर बनाई जाएगी। बीयर बनाने के लिए भारी मात्रा में फलों की जरूरत होगी। इससे जिले के फल उत्पादकों को अच्छा दाम मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें