फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डीएम ने रात में किया तेंदुआ प्रभावित मंगोली के जंगल का भ्रमण

Fri, 12 Dec 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
तेंदुआ प्रभावित लोहाघाट के मंगोली के जंगल में वन विभाग द्वारा लगाए ​पिंजरों और ट्रेप कैमरों की
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के मंगोली क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व तेंदुए के एक ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के बाद फिर से तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। डीएम मनीष कुमार ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए वन कर्मियों के साथ रात में मंगोली पहुंच कर जंगल में गश्त की। डीएम ने जंगल में लगे पिंजरों और कैमरा ट्रैप का निरीक्षण किया। तेंदुए की हालिया गतिविधियों की जानकारी ली और अधिकारियों को तत्काल मजबूत पिंजरे लगाने के निर्देश दिए। रात्रि गश्त का दायरा और बढ़ाने, कैमरा ट्रैप की संख्या बढ़ाने, और वन विभाग की टीमों को गांव और आसपास के क्षेत्रों में चौबीस घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार ने बताया कि मंगोली क्षेत्र में अभी 10 कैमरा ट्रैप और दो पिंजरे लगाए गए हैं। विभाग की टीमें निरंतर गश्त कर रही हैं। इस ही तरह बराकोट के धरगड़ा क्षेत्र में भी तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि हितेश कांडपाल, जिला अर्थ और संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी, डीओ पीआरडी जसवंत खड़ायत सहित वन विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
स्कूल से लौट रहे बच्चों को बीच सड़क पर दिखा तेंदुआ, शोर मचाने पर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट । बाराकोट ब्लाॅक के च्यूरानी, ओखलंज, गुमदेश के मानाढुंगा और डोबाभागू क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिखने से लोग डरे हुए हैं। क्षेत्र में तेंदुए का इतना खौफ है कि यहां के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों दो दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार को विद्यालय तो खुले लेकिन छात्र संख्या बहुत कम रही। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब चा बजे बाराकोट से स्कूली बच्चों को लेकर आ रहा वाहन ओखलंज गांव के पास पहुंचा तो सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

बच्चों और चालक के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इधर, गुमदेश क्षेत्र के मानाढुंगा गांव में निवासी दीपक जोशी ने बताया कि गांव में दो शावकों सहित मादा तेंदुआ लगातार घूम रहा है। जिससे लोगों में दहशत है। डोबाभागू में भी तेंदुआ दिखने की सूचना है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में खतरा बना हुआ है। ग्रामीण जगदीश तिवारी, बलदेव तिवारी, हेमा तिवारी, दीपक तिवारी, सुंदर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता विश्वकर्मा ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने और आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
शुक्रवार को राप्रावि च्यूरानी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी, राप्रावि पुनई, राप्रावि मिरतोली, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिरतोली और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटयूडा विद्यालय खोले गए लेकिन अभिभावक बच्चों को भेजने में डर रहे हैं। बाराकोट रेंजर आरके जोशी ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम सक्रिय है। 10 कैमरा ट्रैप, चार पिंजरे लगाए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें