फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्य प्रणाली से डीएम खफा

Fri, 23 Aug 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा की बैठक में डीएम नवनीत पांडे ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिले में छह माह में मात्र सात खाद्य पदार्थों के ही नमूने लिए जाने पर जिला अभिहीत अधिकारी और खाद्य निरीक्षक को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर इसमें सुधार लाते हुए अधिक से अधिक खाद्य नमूने लेकर जांच के लिए भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि वर्तमान में लगातार जिले में अनेक त्योहार और पर्व होने हैं। इसके लिए स्थानीय लोग अधिक मात्रा में खाद्य पदार्थों को खरीदते हैं। उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों, इसके लिए प्रतिष्ठानों में जाकर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए जाएं। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा जैसा विषय जनता का रोजाना स्वास्थ्य से सीधा जुड़ाव रखने वाला मामला है। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि जिले में खाद्य गुणवत्ता जांच की कार्रवाई लगातार की जाए। डीएम पांडे ने कहा कि मानसून काल में कई बीमारियों के होने की भी अधिक संभावना होती है। इसके लिए सतर्कता बरती जाए। सभी क्षेत्रों में जाकर टीम सैंपलिंग को बढ़ाएं और और कार्यों में सुधार लाएं। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, एसीएमओ इंद्रजीत पांडे, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, जिला अभिहित अधिकारी अनिल मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें