फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की मदद के लिए करें तालमेल : डीएम

Fri, 02 Dec 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। 
विज्ञापन
डीएम ने देखा दिव्यांग कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर, कल्याणम करोति संस्था लखनऊ की ओर से स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित दो दिनी दिव्यांग शिविर संपन्न हो गया है। दूसरे दिन 62 दिव्यांगों का चयन किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को चिह्नित दिव्यांगों को शीघ्र उपकरण दिलाने के लिए कंपनी और संस्था के साथ तालमेल बनाए रखें। 

डीएम ने मनोचिकित्सक की कमी का संज्ञान लेते हुए शिविर में आए मानसिक रूप से दिव्यांग महेश लाल वर्मा के इलाज एवं प्रमाण पत्र बनवाने हेतु देहरादून आने-जाने का व्यय रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से प्रशासन द्वारा वहन करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।
विज्ञापन


शिविर में दूसरे दिन पांच लोगों को बैसाखी, छह वॉकिंग स्टिक, चार हैंडग्रिप, 41 कान की मशीन के लिए दिव्यांगों का चयन किया गया। शिविर के दौरान करीब 25 लोगों के आधार कार्ड भी बनाए गए। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था के 42, विधवा के 10, दिव्यांग पेंशन के सात फार्म भरे।

ग्राम्य विकास विभाग ने परिवार रजिस्टर की 30 नकल जारी की गई। कल्याणम करोति संस्था के विपिन पांडेय ने बताया कि शिविर के दौरान रजिस्टर्ड दिव्यांगों को शीघ्र ही शिविर लगाकर उपकरण बांटे जाएंगे। शिविर में पीसी जोशी, तहसीलदार लोहाघाट नीलू चावला, एसीएमओ डॉ. केसी ठाकुर, फार्मेसिस्ट मुकुल राय, बीडीओ केएस नयाल, एडीओ समाज कल्याण एमडी भट्ट आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें