फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डीएम ने अधिकारियों से संग किया होली गायन

Sat, 23 Mar 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर इन दोनों खड़ी होली की धूम है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में होली गायन किया गया। ढोल की थाप पर डीएम नवनीत पांडे और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने होली कर कदम से कदम मिलाए। उन्होंने सभी से सौहार्द पूर्ण और उल्लास के साथ होली पर्व मनाने की अपील की। यहां सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. कुलदीप यादव आदि अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। इधर, ठनौली मौनपोखरा के महर गार्डन में डीएम नवनीत पांडे ने ग्रामीणों के साथ होली खेली। होली कार्यक्रम के बाद कठनीती मौनपोखरा के काश्तकार भीम सिंह ने महर गार्डन के लिए सोलर फेंसिंग सहित गार्डन में पानी की व्यवस्था और गार्डन तक के लिए सड़क मांग की। संवाद
विज्ञापन

..................
होली के रंग, स्वीप के संग में महिलाओं ने गाई होली

पिथौरागढ़। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम की ओर से होली का आयोजन किया गया। डीएम रीना जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर होली का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक समितियां से जुड़ी महिलाओं ने होली के रंग, स्वीप के संग कार्यक्रम प्रारंभ किया। डीएम ने जिले के सभी नागरिकों को होली की शुभकामना देते हुए मतदाता शपथ कराई। वहां सीडीओ नंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल, डिप्टी सीवीओ पंकज जोशी, गौरव कुमार, उमा पांडेय, दीपा जोशी, नीतू जोशी, लक्ष्मी भट्ट समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें