फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए खतरे वाले स्थानों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश 

Mon, 07 Jan 2019 10:56 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रणवीर सिंह चौहान ने एचएच चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता एनएच और इंजीनियरों को पूर्व के खतरे वाले स्थानों के साथ नये उभरे खतरे वाले स्थानों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईई एनएच को निर्देश दिए कि खतरे वाले स्थानों पर किसी भी तरह का नुकसान न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम कराएं। 

विज्ञापन


सोमवार को बैठक में डीएम ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान अचानक मलबा, बोल्डर आने और आपरेटरों, मशीनों के आसपास न होने को भी गंभीरता से लेते हुए मशीनरी और ऑपरेटरों को खतरे वाले स्थानों के आसपास सुरक्षित स्थानों पर अपना डेरा बनवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ऑपरेटरों के मोबाइल नंबर स्थान-स्थान पर अंकित करने के साथ आपदा कंट्रोल रूम को भी सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराते रहने और इसमें किसी भी तरह की शिकायत का मौका न देने को कहा।

डीएम ने एनएच चौड़ीकरण कार्य कर रही कंपनियों के नुमाइंदों को खतरे वाले स्थानों पर साइनबोर्ड में मोबाइल नंबरों को अंकित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एलडी मथेला, सहायक अभियंता एनसी पांडेय, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि थे। 
विज्ञापन


सड़क खोलने को कहने पर अभद्रता कर रहे कंपनी प्रतिनिधि 
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनियों के प्रतिनिधियों की मनमानी के कारण वाहन चालकों, यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से सड़क कटिंग के नाम पर जाम लगाकर लोगों को घंटों रोककर परेशान किया जा रहा है। सड़क खोलने को कहने पर प्रतिनिधियों की ओर से अभद्रता की जाती है।  

सोमवार को मानेश्वर के पास कटिंग के दौरान वाहन चालक एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी कंपनियों के प्रतिनिधियों से सड़क खोलने की बात कहने पर वे अभद्रता और उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वाहन चालक सुरेंद्र मिश्रा, हरीश सिंह, जगत सिंह, दयाल राम, किशोर चंद्र आदि लोगों ने कहा कि सोमवार को करीब 11 बजे मानेश्वर के पास कार्यदायी कंपनी के ठेकेदार ने सड़क में कटिंग कर उसका मलबा सड़क पर डाला, जिससे सड़क बंद हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

लोगों ने आरोप लगाया कि आधे घंटे जाम में फंसने के बाद कंपनी के प्रतिनिधि से सड़क मार्ग खोलने की बात कहने पर वह अभद्रता करने पर उतारू हो गया। लोगों ने कहा कि टनकपुर से लेकर पिथौरागढ़ तक सड़क पर कार्य के दौरान लगने वाले जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें