चंपावत में आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने वालों भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तीन-चार दिन से इंटरनेट सेवा नहीं चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दूरस्थ क्षेत्रों से भी लोग आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन इंटरनेट की दिक्कत के चलते उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पूरे परिवार के फिंगर प्रिंट लग रहे हैं। इसके चलते एक व्यक्ति का कार्ड बनाने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है।
दूरदराज के गांवों से आने वाले लोग वाहन की बुकिंग करा कर जिला अस्पताल पहुंच रहे है लेकिन शाम तक कार्ड नहीं बनने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। आयुष्मान मित्र कमल जोशी ने बताया कि चार-पांच दिन से इंटरनेट सेवा खराब होने से लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने लोगों से इंटरनेट की सेवा सुधरने तक कम से कम आने की अपील की है।
सोमवार को नेटशटर से बनाए लोगों के कार्ड
चंपावत। आयुष्मान कार्ड बनाने में इंटरनेट की दिक्कत को देखते हुए सोमवार को नेट शटर का इस्तेमाल करना पड़ा, लेकिन स्पीड कम होने से 20-25 लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए। इंटरनेट सेवा ठीक होने पर प्रतिदिन 45 से 50 कार्ड बनाए जाते हैं।