फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ली संबंधित विभागों की बैठक

Sun, 03 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
डीएम ने ली संबंधित विभागों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। यहां हुई बैठक में जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने कहा कि सभी अफसर हर वक्त एलर्ट की स्थिति में रहेंगे।
विज्ञापन


नदी-नालों के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए। सभी उप जिलाधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों में कैंप कर सुपरविजन करने को कहा गया।

स्वास्थ्य विभाग को अपनी टीमों को मेडिकल किट के साथ तैयार रखने को कहा गया। कसी भी तरह की आपदा में फंसे लोगों के लिए चावल, दाल, खाने का तेल, माचिस, लाइटर, मोमबत्ती, चाय पत्ती, दूध के पैकेट सहित दैनिक उपयोग की सामग्री तैयार रखने को पूर्ति विभाग को कहा गया।
विज्ञापन


बंद मोटर मार्गो को खोलने के लिए संवेदनशील स्थानों पर उपकरण रखने की हिदायत दी गई। एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और वाहनों को सुरक्षित स्थानों में रोकने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम जेएस राठौर, सीडीओ एचसी भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, लोनिवि के एसई डीएस ह्यांकी, अनुपम राय, डीएचओ हरीश तिवारी, सीवीओ पीएस भंडारी, डीएसओ एसएल आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें