फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया निर्माणाधीन क्वैराला पेयजल योजना का निरीक्षण

विज्ञापन
चंपावत में क्वैराला पेयजल योजना का निरीक्षण करते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के लिए बनाई जा रही निर्माणाधीन क्वैराला पंपिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने योजना में लगाए जा रहे पाइप की गुणवत्ता और अन्य निर्माण सामग्री की जांच की और पेयजल टैंक में उपयोग हो रही निर्माण सामग्री का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को योजना का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता को लेकर किसी तरह की खामी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्वैराला पंपिंग योजना जिला मुख्यालय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जल निगम के ईई वीके जोशी ने बताया कि क्वैराला पेयजल योजना के तहत सिविल कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जबकि इलेक्ट्रिकल कार्य का सामान आ चुका है। उन्होंने बताया कि मई तक कार्य पूरा हो जाएगा। इस योजना के तहत 29 करोड़ 16 लाख रुपये का बजट अवमुक्त हो चुका है, जबकि 1.78 करोड़ रुपये की मांग की गई है। जून 2021 तक क्वैराला पेयजल योजना पर पानी का वितरण विधिवत रूप से सुचारु किया जाएगा। निरीक्षण दौरान तहसीलदार ज्योति धपवाल, ईई यूपीसीएल एसके गुप्ता, पटवारी दीपा, अमित सहित विधायक प्रतिनिधि जय दत्त जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें