फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे वाले स्थानों में सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
लोहाघाट के बाडीगाड में खतरे वाले मोड को चौड़ा करने की मांग करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सड़क को चौड़ा न करने से नाराज बाडीगाड़ के लोगों ने लोनिवि की ओर से डिग्री कॉलेज मार्ग पर किए जा रहे हॉटमिक्स कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने प्रदर्शन कर हॉटमिक्स करने से पहले खतरे वाले स्थानों पर सड़क को चौड़ा करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के सभासद राजकिशोर साह और राजीव देव के नेतृत्व में बाडीगाड़ मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन कर खतरे वाले स्थानों में सड़क को चौड़ा करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि डिग्री कॉलेज मार्ग पर बाडीगाड़ पुल से पहले संकरे
मोड़ होने के कारण आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कॉलेज मार्ग होने के कारण दिन भर यहां पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। उनका कहना था कि मोड़ वाले स्थान में कोई सुरक्षा रेलिंग भी नहीं लगी है।
विज्ञापन

लोगों ने खतरनाक मोड़ पर सड़क के किनारे पहले गधेरे में दीवार देकर सड़क को चौड़ा करने की मांग की। लोनिवि के ईई एमसी पलडिय़ा ने बताया कि हॉटमिक्स कार्य में चौड़ीकरण के लिए कोई बजट स्वीकृत न होने के कारण फिलहाल चौड़ा करना संभव नहीं है। अप्रैल या मई माह में जरूरत के स्थान पर सड़क को चौड़ा कर दिया जाएगा। इस मौके पर दीपक साह, मोहित भंडारी, जीवन पांडेय, विनोद माहरा, विवेक सोराड़ी, वजीर, प्रकाश माहरा, तनुजा कलौनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें