फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आ रहे लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने पर जोर

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में डीएलआरसी की बैठक में मौजूद बैंकर्स और अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय समिति (डीएलआरसी) और जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की मासिक बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने बाहर से आ रहे लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने वर्तमान में बाहर से आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से आच्छादित करने को प्रमुखता से लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सभी बैंकर्स को अधिक से अधिक किसानों तक क्रेडिट कार्ड पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के वाहन मद में सात लक्ष्य के सापेक्ष सात स्वीकृति पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बैंकर्स को किसान क्रेडिट कार्ड संतृप्त अभियान के तहत लंबित 1064 किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण दिया गया है या दिया जा रहा है, उसकी निगरानी अवश्य करें। तभी दिए गए ऋण की वसूली होगी। बैठक में सीडीओ टीएस मर्तोलिया, परियोजना निर्देशक विम्मी जोशी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एचसी जोशी, जनार्दन चिलकोटी, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, शाखा प्रबंधक पीएनबी बीके ऐठानी, ब्लॉक मिशन मैनेजर कुलदीप भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें