देहरादून चंपावत के विजय खिलाड़ी जश्न मनाते। स्रोत : टीम
बनबसा (चंपावत)। राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चंपावत जिले के बच्चों ने 17 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इसमें आंबेडकर ग्राम फागपुर स्कूल के बच्चों ने आठ मेडल प्राप्त किए हैं।
देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में 13 से 16 अक्तूबर तक 12वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में 13 से 16 अक्तूबर तक आयोजित हुई। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय फागपुर के बच्चों ने जिले को मिलेग कुल 17 में से आठ पदक जीते।
फागपुर स्कूल की दिया कोहली ने 600 और 400 मीटर दौड़ में पहला, 200 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बबीता ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय, 50 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिपांशु ने 400 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर रिले रेस में दिया कोहली और हर्षिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाध्यापक देवेंद्र खड़ायत ने बताया कि प्राथमिक बालिका कबड्डी में चंपावत जिले ने पहली बार तीसरा स्थान प्राप्त कर मेडल हासिल किया। फागपुर प्रधान गीता देवी के अलावा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रा बबीता, शगुन, अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद