फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्ली मौड़ा गांव को दीपावली में मिलेगा बिजली का उपहार

Tue, 04 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आजादी के बाद बिजली की रोशनी के लिए तरस रहे पल्ली मौड़ा गांव के लोगों के लिए इस बार दीपावली विशेष प्रकार की होगी।  यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो लोग दीपावली में अपने घरों को बिजली की मालाओं से सजाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करेंगे। अमर उजाला की ओर से इस गांव की बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद ऊर्जा निगम ने गांव को रोशन करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


एसडीओ एचएस सौन के अनुसार पल्ली मौड़ा, क्वैराली तोक को विद्युत सुविधा से जोड़ा जाएगा। जिसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने को कहा है। आवेदन मिलने के बाद बिजली की लाइन खींची जाएगी। यदि गांव के सभी लोग आवेदन करते हैं तो उन्हें उनकी सुविधा के अनुसार पोल उपलब्ध कराए जाएंगे।

गांव मे बिजली न होने के कारण यहां से कई लोग पलायन कर चुके हैं। पलायन कर चुके लोगों में राम सिंह, तेज सिंह, डूंगर सिंह, खड़क सिंह का कहना है कि मोबाइल चार्ज कराने तक के लिए रोज एक किमी दूर जाना पड़ता है। यदि गांव में बुनियादी सुविधाएं हो जाएं गांव से पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। अपने परिवार समेत आसपास के लोगों को पलायन से रोकती आ रही 80 वर्ष की नंदी आमा को जब गांव में बिजली आने की तैयारी की जानकारी मिली तो वह बेहद खुश हो गई। आमा ले कौछ कि अमर उजाला वालांको भल है जो, जिनुलै लेखि पढ़ि बेर हामरा गौं में बिजली ल्यून की कोशिश करछि। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें