फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में 32.10 करोड़ की जिला योजना अनुमोदित

Mon, 04 Jun 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में जिला योजना को अंतिम रूप देते प्रभारी मंत्री रेखा आर्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सूबे की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को जिला नियोजन समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए 32.10 करोड़ रुपये की जिला योजना का अनुमोदन किया। लंबे अर्से के बाद जिला नियोजन समिति की बैठक का कोरम पूरा होने पर जिला योजना की अनुमोदन बैठक महज दस मिनट में ही निपट गई। प्रभारी मंत्री ने जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद कहा कि योजना में प्रस्तावित धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना में स्वीकृत धनराशि सही ढंग से सही स्थान पर तथा उन्हीं कार्यों में व्यय करें जिस कार्य के लिए प्रस्तावित की है।
डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि कुल 32.10 करोड़ की जिला योजना में से सामान्य के लिए 26.25 करोड़, एससीपी में 5.61 करोड़ तथा टीएसपी में 24 लाख की धनराशि का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। प्रभारी मंत्री एवं जिला योजना समिति के सदस्यों ने 32.10 करोड़ की जिला योजना का अनुमोदन किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, प्रमुख लोहाघाट योगेश मेहता, जिला योजना समिति सदस्य उषा गुरुंग, भागीरथी देवी, भवानी देवी, मीना देवी, भोला सिंह, बसंत बल्लभ, पुष्कर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हेमेश कलखुड़िया, पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, सीडीओ एसएस बिष्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, डीएसटीओ एनबी बचखेती आदि मौजूद थे। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने जिला कार्यालय परिसर में पौध रोपित कर और लोगों को भी पौधरोपण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विभाग वार प्रस्तावित परिव्यय का हुआ अनुमोदन
चंपावत। जिला योजना की बैठक में विभाग वार प्रस्तावित योजनाओं का परिव्यय अनुमोदित हुआ। जिसमें कृषि ने 43.05 लाख, उद्यान ने 75, भेषज ने 6.30, पशुपालन ने 90, दुग्ध ने 70, मत्स्य ने सात, वानिकी ने 80. 44, सहकारिता ने 31.54, ग्राम्य विकास ने 69.43, लघु सिंचाई ने 62.95, राजकीय सिंचाई ने 120, नलकूप ने 170, उरेडा ने 35, लघु उद्योग ने आठ, खादी ग्रामोद्योग ने 11, पर्यटन ने 95, अर्थसंख्या ने 17, माध्यमिक शिक्षा ने 110, प्राथमिक शिक्षा ने 73.50, खेलकूद ने 47.60, युवा कल्याण ने 180.77, चिकित्सा ने 112, पेयजल निगम ने 370, जल संस्थान ने 385, लोनिवि ने 763, पूल्ड आवास के लिए 120, सूचना ने 11.55, अनुसूचित जाति कल्याण की 10.65, समाज कल्याण ने चार, सेवायोजन ने छह तथा पंचायतीराज विभाग ने 24 लाख की योजना प्रस्तावित की है।
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 42 बच्चों को पुरस्कृत किया
चंपावत। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने जीजीआईसी में हिमवत्स संस्था की तीन दिनी कार्यशाला में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 42 बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने जूनियर हाइस्कूल कुलेठी के भवन कक्ष निर्माण के लिए जिला योजना मद से 10 लाख की घोषणा की। उन्होंने संस्था की ओर से प्रकाशित साविद्या स्मारिका के विमोचन के साथ संस्था को लगातार सहयोग दे रहे सतीश पांडेय को सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमवत्स संस्था के अध्यक्ष एससीएस मथेला, सचिव डॉ.जीबी बिष्ट, प्रधानाचार्या निधि सक्सेना, बीनू जैन, आईआईटी कानपुर के एजी बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें