चंपावत। चंपावत का जिलाधिकारी कार्यालय परिसर नए रंग रूप में नजर आएगा। यहां आने वालों को परिसर की दीवारों पर कुमाऊं की लोक कला की झलक देखने को मिलेगी। आरडब्ल्यूडी करोड़ों की लागत से कुमाऊंनी शैली में निर्माण कार्य करा रही है।
चंपावत जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कुमाऊंनी शैली से चल रहा निर्माण कार्य 35 फीसदी पूरा हो गया है। ग्रामीण निमार्ण विभाग एक करोड़ नौ लाख रुपये से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर को कुमाऊंनी रूप रंग देने में जुटा है। मार्च 2025 से पूर्व चंपावत जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पूरी तरह से कुमाऊंनी रंग रूप में नजर आएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई बृजमोहन आर्या ने बताया कि डीएम कार्यालय परिसर में कुमाऊंनी शैली में चल रहा कार्य मार्च 2025 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।