फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का वृहद स्वच्छता अभियान 22 को

Tue, 17 Jun 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 22 जून को वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता में जिला न्यायालय सभागार में बैठक हुई। उन्होंने कहा स्वच्छता अभियान केवल कूड़ा हटाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह जनजागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि जिले में 22 जून को मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में स्वच्छता अभियान चलाए जाना है। इसमें संबंधित क्षेत्रों के पीएलवी भी शामिल होंगे। अभियान के दौरान नगर पालिका, नगर पंचायत आवश्यक सफाई उपकरण, वाहन, जनशक्ति की उपलब्धता कराएंगे। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा टीमों की उपलब्धता भी रहेगी। शिक्षा विभाग स्कूल-कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को अभियान में शामिल करेगा।
बैठक में सिविल जज (एसडी) प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रश्मि गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत निहारिका मित्तल गुप्ता, अध्यक्ष जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, एसडीएम अनुराग आर्य, ईओ चंपावत भरत त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडे, सीटी मैनेजर महेश चौहान मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें