फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रन फॉर योगा कार्यक्रम में सुमित और सुमन ने मारी बाजी

Tue, 17 Jun 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में रन फॉर योगा में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन से गोरलचौड़ मैदान तक रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुमित कुमार और सुमन ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान योग और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। दौड़ में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, एसएसबी जवानों, पुलिसकर्मियों और आम लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, नवनीत पांडेय, एसपी अजय गणपति, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने रन फॉर योगा कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन किमी रन फॉर योगा में महिला वर्ग में सुमन प्रथम, गीतिका महर द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सुमित कुमार प्रथम, नवीन बोहरा स्थान और हिमांशु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रैकसूट, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीएम नवनीत ने कहा कि योग से शरीर, प्रकृति और मन आत्मा से जुड़ता है। यह केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि जीवनशैली है। एसपी अजय गणपति ने कहा ''रन फॉर योगा'' का आयोजन युवाओं और समाज को स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में प्रेरित करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन

एसपी, डीएम, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, एसडीएम अनुराग आर्या ने भी दौड़ लगाकर युवाओं को फिट रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान परियोजना निदेशक विमी जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, डीआईओ धीरज कार्की, युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें