फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार आबादी बैंकिंग सुविधा विहीन

Tue, 17 Nov 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखीढांग क्षेत्र के दूरस्थ न्याय पंचायत बमनजौल के कई ग्राम सभाओं के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा के लिए बैंक की शाखा खोलने की मांग की है। साथ ही शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी धमकी दी है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों की करीब 18 हजार आबादी को 25 किमी दूर अमोड़ी, टनकपुर या 50 किमी दूर चंपावत के बैंकों में जाना पड़ता है। अधिक दूरी से लोगों को खासी दिक्कतें होती है। जीवन सुरक्षा समेत अन्य योजनाओं के लाभ और ग्रामीणों के अल्प बचत के लिए बमनजौल के बृजनगर में बैंक शाखा खुलना आवश्यक है।

ज्ञापन कुमाऊं मंडल आयुक्त समेत एसबीआई, अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीएम को भी भेजा है। ज्ञापन भेजने वालों में झालाकुड़ी की प्रधान हरुली देवी, धूरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, ब्यानधुरा सेवा समिति अध्यक्ष शंकर जोशी, सिल्लाड़ प्रधान पूजा, जौल प्रधान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें