नेपाल सीमा से लगे विविल गांव में कम्यूनिटी वेलफेयर कार्यक्रम के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गरीब किसान परिवारों को 14 कंबल, 5 स्प्रे मशीन, 15 फावड़े, 15 बेल्चे, 3 गैंटी वितरित की।
कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार सिंह ने ये सामग्री बांटी। इसके अलावा जीआईसी विविल के 64 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेमिनार के तहत ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बालिकाओं को पढ़ाने व भेदभाव न करने की अपील की गई। जीआईसी के प्रधानाचार्य गिरीश राम, एसएओ एसके बडोला, बलवंत सिंह, उप निरीक्षक बसंत कुमार, जितेंद्र सिंह, बलवंत बोहरा प्रधान किशन राम व कैलाश पंत आदि मौजूद थे।