नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले भर से आए अतिथि शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में अतिथि शिक्षकों ने राज्य सरकार पर उनकी उपेक्षा करने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
अतिथि शिक्षक अल्प मानदेय में ही कार्य करने को तैयार हैं, परंतु राज्य सरकार को उनके भविष्य की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को उन वायदों की याद भी दिलाई जो उन्होंने राष्ट्रपति शासन के दौरान परेड ग्राउंड में चल रहे आंदोलन में किए थे। कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन करने वालों में अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष पारस जुकरिया, मनोज पांडेय, ललित मोहन, भुवन चंद्र भट्ट, योगेश चंद्र खर्कवाल, जीवन लाल, रमेश चंद्र पंगरिया, चंद्र सिंह, अमित कुमार, सुनील, पंचदेव पांडेय, दीपक कालाकोटी, बृजेश गहतोड़ी, हिमांशु कुमार आर्य, दीपज्योति अधिकारी, दीपक सिंह तड़ागी, हरीश चंद्र पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय आदि शामिल रहे।