लोहाघाट में आयोजित बैठक में अपनी मांगों पर चर्चा करते राशन डीलर।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ने मध्याह्न भोजन योजना का ढुलान भाड़ा न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ढुलान भाड़े का भुगतान न होने पर अप्रैल से एमडीएम का राशन न उठाने की चेतावनी दी है।
शनिवार को लोहाघाट एनेक्सी भवन में सोसायटी के संरक्षक हरीश पांडेय की अध्यक्षता और सलीम जावेद के संचालन में हुई बैठक में राशन डीलरों ने कहा कि पिछले दस महीने से एमडीएम के ढुलान भाड़े का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई बार भुगतान की मांग को लेकर अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। राशन डीलरों ने फैसला लिया कि यदि मार्च में उनके 10 महिनों के एमडीएम के ढुलान भाड़े का भुगतान नहीं किया जाता है तो अप्रैल से एमडीएम का राशन नहीं उठाया जाएगा। बैठक में सुरेश चंद्र जोशी, चंद्र मोहन जोशी, सुमन माहरा, सरिता देवी, विक्रम सिंह, राजेंद्र फर्त्याल, नरेश पांडेय, भीम सिंह, प्रकाश बोहरा, कृष्ण कुमार, माधवानंद पंत, जोगा सिंह, विक्रम ढेक आदि मौजूद थे।