फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर पेट्रोल पंप पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
टनकपुर में पैट्रोल पंप पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते युकां कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी का सीधा असर जन-जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र बढ़ाए दाम वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युकां नेता सूरज ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत आसमान छू रही है। माल-भाड़ा बढ़ने से दैनिक जरूरत के समान की कीमतों में उछाल आया है, जिसकी मार गरीब जनता पर पड़ रही है। महंगाई पर लगाम लगाने का वायदा करने वाली भाजपा के राज में महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में युकां जिला महामंत्री हिम्मत चिलवाल, उपाध्यक्ष अनस अंसारी, सभासद रईस अहमद, शुभम सिंह, माजिद खान, सुरेंद्र सिंह, सागर सुनार, संजू, बबलू, रजत , कल्लू, श्याम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें