फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की धीमी गति और गुणवत्ता पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
लोहाघाट नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में चर्चा करते चेयरमेन गोविंद वर्मा और सभासद। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक नगर क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की धीमी गति और गुणवत्ता पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही नगर क्षेत्र में खाली पड़ी नजूल भूमि पर तारबाड़ लगाकर उसे सुरक्षित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चेयरमैन गोविंद वर्मा की अध्यक्षता और ईओ कमल कुमार के संचालन में हुई बैठक में माह अक्तूबर का आय व्यय का अनुमोदन किया गया। जिसमें निकाय निधि में 33.67 लाख आय और 29.94 लाख रुपये व्यय हुए। बोर्ड का कहना था कि नगर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य काफी धीमी गति से किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्वक निर्माण कार्य समय से पूरा करने को कहा। इस दौरान विजय दिवस के मौके पर हुए व्यय का अनुमोदन किया गया। बैठक में सभासद बीना कनौजिया, मीना ढेक, नवीन गोस्वामी, दीपक साह, भुवन बहादुर, राजकिशोर साह, जेई निधि चौहान, जगदीश लाल साह, भुवन उपाध्याय, रुचि वर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें