लोहाघाट में असम राइफल संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते बल के पूर्व सैनिक।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के जिला स्तरीय अधिवेशन में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर नई कार्यकारिणी में गंगा दत्त चौबे को संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।
शुक्रवार को मुख्य संरक्षक रमेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता और राजेश चौबे के संचालन में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में असम राइफल्स के सेवानिवृत्त जवानों, अधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वन रेंक वन पेंशन और मुख्य रुप से दोहरी कमान व्यवस्था को समाप्त किए जाने की जोरदार मांग उठाई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें गंगा दत्त चौबे को जिलाध्यक्ष, बची सिंह बोहरा को उपाध्यक्ष, प्रेम चौबे को सचिव, नवीन पाटनी को उपसचिव, दीवान सिंह को कोषाध्यक्ष के अलावा राम सिंह, गणेश सिंह, त्रिलोक सिंह और शंकर सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस मौके पर भुवन सिंह, प्रकाश, आन सिंह ढेक, जोत सिंह, मथुरा दत्त चौबे, फतेह सिंह, त्रिलोक सिंह सामंत, जगत सिंह मेहता, कुंवर सिंह, दुलाराम, छत्तर सिंह, प्रेम सिंह, पूरन सिंह, विरेंद्र सिंह, भुवन चौबे, नेत्र बल्लभ आदि मौजूद रहे।