फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गोल्ज्यू महोत्सव को भव्य बनाने पर चर्चा

Tue, 07 Apr 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में दो साल बाद गोल्ज्यू महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सुझावों का आदान प्रदान हुआ। नगर पालिका कार्यालय में प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मई में गोल्ज्यू महोत्सव कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रेमा ने कहा कि दो साल बाद हो रहे महोत्सव को भव्य किया जाएगा। महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। विभिन्न वार्डों के सभासदों ने महोत्सव के आयोजन के लिए अलग-अलग सुझाव दिए। सभासदों ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव के आयोजन से लोगों को चंपावत की संस्कृति को दो साल बाद करीब से जानने का मौका मिलेगा। इस दौरान रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, चंपावत सभासद मणिप्रभा तिवारी, प्रेमा चिलकोटी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें