फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सफलता के लिए अनुशासन बहुत जरूरी : सीओ शिवराज

विज्ञापन
चंपावत यूसीएसएस स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जीवन में सफलता के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। स्वस्थ खानपान होगा तो दिमाग भी विकसित होगा। नियमित रूप से ब्रह्म मूर्त में उठें। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और ज्ञान अर्जन आसान होगा। ये बातें सीओ शिवराज सिंह राणा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यूसीएसएस स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला के दौरान कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यूसीएसएस स्कूल में पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ शिवराज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक गुरु के प्रति श्रद्धा नहीं होगी तब तक ज्ञान समझना किसी के लिए आसान नहीं होगा। सीओ ने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराधी इनाम का लालच देकर, मोबाइल पर लिंक भेजकर और अन्य तरीकों से लोगों के साथ किसी ने किसी प्रकार से ठगी कर रहे हैं। लोग लालच में आकर अपनी लाखों, करोड़ों दौलत गंवाने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं कर सकता है लेकिन इसके बाद भी लोग शिकार हो रहे हैं। लगातार पुलिस जागरूकता अभियान चलाती है। अपराध तभी रुक सकता है जब हम जागरूक होंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील की। कहा कि अगर कोई नशे का कारोबार आपके स्कूल के आसपास करता है तो उसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें। इस दौरान साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, पुलिस हेल्प लाइन नंबर 1091, 112 के बारे में बताया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला वर्तमान समाज में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का अच्छा माध्यम है। यह भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन


अपराध होने पर चुप न रहें
चंपावत। प्रभारी कोतवाल राजेश मिश्रा ने बताया कि किसी भी प्रकार का अपराध होने पर डरे नहीं। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें या फिर अपने किसी करीबी को जरूर बताएं। अपराध होने पर चुप रहना का मतलब अपराध को बढ़ाना है। ऐसे में आप मानसिक रूप से कमजोर भी हो सकते हैं और जीवन में कोई गलत कदम उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें