फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन है कामयाबी की पहली सीढ़ी: प्राचार्या

Fri, 15 Sep 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देवीधुरा के राजकीय डिग्री कॉलेज में हुए दीक्षारंभ कार्यक्रम में मंचासीन अति​थि। संवाद
विज्ञापन
देवीधुरा (चंपावत)। राजकीय आदर्श डिग्री कॉलेज देवीधुरा की प्राचार्या डॉ. गीता श्रीवास्तव ने कहा कि अनुशासन छात्र-छात्राओं की कामयाबी की पहली सीढ़ी है। कॉलेज में आइक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता सुधार) प्रकोष्ठ की ओर से हुए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले नए छात्र-छात्राओं के दीक्षारंभ कार्यक्रम में उन्होंने सफलता के कई सूत्र विद्यार्थियों को दिए।
विज्ञापन

डॉ. रजनी मेहरा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियम, उद्देश्य और लक्ष्य के अलावा डॉ. संदीप रावत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्वरूप और पाठ्यक्रम की जानकारी दी। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कविता जोशी ने किया। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. हेम चंद्र, डॉ. दीपक जोशी, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. गायत्री जोशी, डॉ. नवीन मेहरा, भास्करानंद पंत, रमेश सिंह, भगवान सिंह राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें