फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन करते डिप्लोमा फार्मासिस्ट। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के स्वास्थ्य विभाग में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्साकर्मियों की सूची में नाम शामिल किए जाने के लिए पक्षपात का आरोप लगाते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कोरोना काल में अच्छा कार्य करने वाले चिकित्साधिकारी और कर्मचारियों के नाम सूची में शामिल न होने पर गहरी नाराजगी जताई। शनिवार को आक्रोशित कर्मियों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों की सूची भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महानिदेशक की ओर से से कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों की सूची मांगी गई थी। जिला स्तर से भेजे गई सूची में कई ऐसे कर्मियों के नाम गायब हैं, जो कोरोना की पहली लहर से ही पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। सूची से नाम गायब होने से कार्य करने वाले कर्मियों का मनोबल टूटा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ दोबारा सूची बनाकर वास्तविक रुप से कार्य करने वाले कर्मियों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर फार्मासिस्ट मुकुल राय, विष्णु गिरि गोस्वामी, सुरेश चंद्र पाटनी, किरन राय, नवीन कनौजिया, सविता आर्या, बबीता बिष्ट, डॉ. मुकेश तड़ागी, संध्या राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें