फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी इंट ने लिया भारत नेपाल सीमा का जायजा

विज्ञापन
अपने मातहतों के साथ बनबसा बार्डर का निरीक्षण करती डीआईजी इंट विमला गुंज्याल। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना (डीआईजी इंटेलीजेंस) विमला गुंज्याल ने भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने सीमा के हालात के बारे में अपने मातहतों से जानकारी ली। बाद में इमिग्रेशन चेकपोस्ट में आयोजित बैठक में उन्होंने अपने मातहतों को सीमा पर सतर्कता बरतने और सीमा क्षेत्र का नियमित जायजा लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने इमिग्रेशन चेकपोस्ट के कार्यों के बारे में गंभीरता से मालूमात कर विदेशियों के आवागमन के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीआईजी विमला गुंज्याल ने बनबसा सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने मातहतों से सीमा पर होने वाली गतिविधियों, नेपाली और विदेशी नागरिकों के आवागमन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस, खुफिया तंत्रों और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या सात स्थित दोनों देशों के बीच के वैधानिक मार्ग को देखा।
बाद में उन्होंने इमिग्रेशन चेकपोस्ट का निरीक्षण भी किया। इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर आयोजित बैठक में डीआईजी ने मातहतों को सीमा पर सतर्कता बरतने, कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इमिग्रेशन चेकपेास्ट अधिकारी इंद्र सिंह और सीओ बीसी पंत से उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन करने वाले विदेशी (थर्ड कंट्री, भारत और नेपाल छोड़कर) नागरिकों के आवागमन के संबंध में गहन पूछताछ की।
विज्ञापन

उन्होंने सीमा से भारत और नेपाल आवागमन करने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनके संबंध में सटीक जानकारी हासिल करने के दिर्नेश दिए। बता दें कि इस सीमा का निरीक्षण करने वाली वे इंट की पहली डीआईजी हैं। इस मौके पर सीओ बीसी पंत, इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह, अभिसूचना विभाग के इंस्पेक्टर आरपी टम्टा, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, एसओटीफ प्रभारी मो. आसिफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें