फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजशास्त्र के प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते बनबसा डिग्री कालेज के छात्र संघ पदाधिकारी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा राजकीय महाविद्यालय में समाज शास्त्र के प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रभारी प्राचार्य आरएन पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि जल्द समाज शास्त्र के प्राध्यापक की नियुक्ति करवाई जाए ताकि छात्र छात्राओं को समाज शास्त्र विषय के अध्ययन में हो रही दिक्कतें दूर हो सकें।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अमन कुमार के नेतृत्व में प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने समाज शास्त्र के प्राध्यापक नहीं होने से पढ़ाई में आ रही परेशानियों का हवाला दिया। ज्ञापन में लिखा कि महाविद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में करीब 170 छात्र-छात्राएं समाजशास्त्र विषय का अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य से समाज शास्त्र के प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, छात्रा प्रतिनिधि शिवानी, कविता कापड़ी, ईशिका गुंज्याल, हिमांशु राज आदि थे। उधर समाज शास्त्र के प्राध्यापक नहीं होने से तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं भी होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें