फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण

Tue, 01 Dec 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को एक दिनी नेपाल बंद के चलते सीमा के हालातों की जानकारी लेने को एसएसबी के डीआईजी केपी सिंह ने बनबसा क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने नेपाल बंद का भारतीय सीमा पर पड़ने वाले असर के संबंध में अपने मातहतों से पूछताछ की। उन्होंने एसएसबी जवानों को सीमा की निरंतर चौकसी करने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआईजी ने एसएसबी की 57वीं वाहिनी की ए कंपनी में अपने मातहतों से सीमा के हालातों के संबंध में विचार-विमर्श किया। सीमा पर निरंतर चौकसी रखने, तस्करी पर नियंत्रण, मानव तस्करी पर अंकुश लगाने, डीजल-पेट्रोल तस्करी पर रोक लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार न करने देने की हिदायत दी। उन्होंने आम नेपाली नागरिकों को हर संभव सहयोग देने के भी निर्देश दिए। बीमार और घायल निर्बल वर्ग के नेपाली नागरिकों को एंबुलेंस की मदद से हाई सेंटर रेफर करने को कहा। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल मैत्री के तहत सीमा पर किसी भी आम नागरिक को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान कमांडेंट केसी राना भी मौजूद थे।

दृढ़ होंगे भारत-नेपाल के संबंध
एसएसबी की 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने नेपाल की वर्तमान स्थिति के तहत वहां के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नेपाली अधिकारियों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। नेपाल के अधिकारियों ने भारत के साथ संबंधों को और अधिक दृढ़ करने का विश्वास जताया। बैठक में नेपाल के चीफ कस्टम अफसर रामप्रसाद रेग्मी, एपीएफ के इंस्पेक्टर सुरेंद्र साही, नेपाल पुलिस के एसआई आरएन भंडारी, एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक श्याम लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें