लोहाघाट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट मैच का शुभारंभ करते सचिन जोशी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है। इसमें ढेक इलेवन ने सिरमोली को 50 रनों से पराजित कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया। सोमवार को खेले गए ढेक इलेवन और सिरमोली एकादश के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने किया।
ढेक इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। इसमें रोहित ढेक ने नाबाद 65 और विनोद ढेक ने 40 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिरमोली की टीम मात्र 67 रन ही बना सकी। विजेता टीम के रोहित मैन ऑफ द मैच रहे। भैरव राय, अमन ढेक, स्कोरिंग नीरज राय ने अंपायरिंग की। आयोजन में रोहित राय, निखिल राय, ललित भट्ट, प्रसून गिरि, सुरेश ढेक, राकेश ढेक, सोनू ढेक, गिरीश, दीपक आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद