फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमघर में कूड़ा डालने से भड़के ग्रामीण, जताया विरोध

Tue, 14 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
धरमघर में कूड़ा डालने से भड़के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत द्वारा शंखपाल से कूड़ा स्थल हटाकर धरमघर के पास चंदा खाल स्थान में कूड़ा डालने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना था कि नगर पंचायत उनके पेयजल स्रोत के पास कूड़ा डाल रही है, जहां से गंदगी रिसकर उनके पेयजल स्रोत में आ रही है।  
विज्ञापन



चंदाखाल में कूड़ा न डालने की मांग को लेकर रायकोट, कलीगांव, सेरीगैर आदि क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कूड़ा स्थल हटाने की मांग की गई है।

मंगलवार को ग्रामीणों के साथ उप जिलाधिकारी सीएस डोबाल, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर पवन बिष्ट ने ग्रामीणों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना था कि कूड़ा स्थल के लगभग 150 मीटर नीचे अजुंनपानी, रायकोट और बनस्वाड़ पेयजल योजनाएं हैं। वर्षा होने के चलते सारी गंदगी इन पेयजल स्रोतों में आती है। जिससे पेयजल प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने नगर पंचायत से कूड़ा स्थल को शीघ्र बदलने की मांग की। एसडीएम डोबाल ने बताया कि जल स्रोत को होने वाले नुकसान की रिपोर्ट जल संस्थान से मांगी गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान हेमा देवी, मदन राम, सलमान जावेद, लक्ष्मण सिंह, विमल मेहता, महेश सिंह, भगवान सिंह, महेश सिंह जोगा राम, नवीन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें